फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Garbage throwers will be challaned, officials instructed to take action

Rohtak News: कचरा फेंकने वालों का होगा चालान, अधिकारियों को कार्रवाई की हिदायत

Tue, 02 May 2023 03:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
Garbage throwers will be challaned, officials instructed to take action
नगर निगम कार्यालय में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा । विज्ञ​प्त
रोहतक। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर नगर निगम आयुक्त ने सोमवार को अधिकारियों संग बैठक की। साथ ही में अधिकारियों को हिदायत दी कि इधर-उधर कचरा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने कहा कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैंकने की शिकायत मिल रही हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण टीम मई माह में आएगी। ऐसे में निगम के अधिकारी न केवल नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करें। लोगों को बताएं कि गीले कूड़े से कैसे खाद तैयार की जा सकती है। साथ ही कैसे गीला व सूखा कुड़ा अलग-अलग करना है। इसके अतिरिक्त टीमों को वार्ड में भेजने से पहले पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए। इसके अलावा जांच की जाए कि लोग घरों, दुकानों, संस्थानों व नगर निगम क्षेत्र के अर्न्तगत आने वाले सरकारी कार्यालय, होटल व रैस्टोरेंट, अस्पताल, पेट्रोल पंप व शॉपिंग काॅम्पलेक्स में डस्टबिन रख रहे हैं या नहीं। न रखने पर उन्हें गीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर अभियंता तरुण कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुन्दर सिंह व हर्ष चावला, सफाई निरीक्षक रमेश व सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र, विपिन, परमजीत, सुुमित, कृष्ण लाल, संदीप राठी, प्रदीप, सुशील तथा सलाहाकार सलिल मेहता व अरविन भाटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed