फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Garbage heap caught fire late at night, One City residents troubled by smoke

Rohtak News: कूड़े के ढेर में देर रात लगाई आग, वनसिटीवासी धुएं से परेशान

Sun, 21 Jul 2024 03:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Garbage heap caught fire late at night, One City residents troubled by smoke
रोहतक। वनसिटी सेक्टर 37 में शनिवार देर रात हंगामा हो गया। इलाके के अचानक घना धुंआ छाने से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। वनसिटी के पीछे किसी ने कूड़े के ढ़ेर में आग लगा दी। आरडब्लूए वनसिटी के उपप्रधान अर्जुन सिंह ने बताया कि किसी ने रात कूड़े में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से भड़की कि दूर तक आग की लपटें नजर आने लगी। कूड़ा जलने से इलाके में घना धुंआ फैल गया। इस कारण लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। लोगों ने कारण जानने के लिए आग की दिशा में कदम बढ़ाए तो एक व्यक्ति कूड़ा जलाते हुए मिला। इसे पकड़ कर पुलिस सूचना दी। देर रात तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके चलते वनसिटीवासियों ने आरोपी को लेकर पुलिस के पास सुखपुरा चौकी जाने का फैसला लिया। इधर, सुखपुरा चौकी प्रभारी ने कूड़ा जलाने या किसी के पकड़े जाने की सूचना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed