{"_id":"6a5160916a70b60c230516bf","slug":"gangster-deepak-nandal-is-primarily-active-in-gurugram-his-name-had-surfaced-in-the-imt-firing-case-rohtak-news-c-17-roh1019-886161-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गैंगस्टर दीपक नांदल गुरुग्राम में अधिक सक्रिय, आईएमटी फायरिंग केस में आया था नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गैंगस्टर दीपक नांदल गुरुग्राम में अधिक सक्रिय, आईएमटी फायरिंग केस में आया था नाम
विज्ञापन
58..दीपक नांदल गैंगस्टर । फोटो सोशल मीडिया
रोहतक। गायक से गैंगस्टर बना दीपक नांदल गढ़ी बोहर गांव का निवासी है। वह रोहतक से ज्यादा गुरुग्राम में सक्रिय है। दो साल पहले विदेश जाने के बाद से नांदल गैंग गुरुग्राम में लगातार अपराध कर रही है। गुरुग्राम में गैंग के चार शूटरों की वीरवार रात को एनकाउंटर में मौत हुई। शुक्रवार को रोहतक पुलिस ने दीपक नांदल का रिकॉर्ड खंगाला।
पुलिस के अनुसार, दीपक नांदल के खिलाफ रोहतक में धोखाधड़ी और मारपीट की एफआईआर दर्ज है। वह गुरुग्राम में म्यूजिक कंपनी चलाता था। यहीं से वह अपराध की दुनिया में आया।
गुरुग्राम में नांदल के खिलाफ पहली एफआईआर सदर बाजार में 2019 में हत्या के प्रयास की दर्ज हुई थी। बाद में नांदल कोर्ट से बरी हो गया था। जुलाई 2024 में दीपक नांदल डंकी रूट से दुबई चला गया। अब वह इंग्लैंड पहुंच गया है और वहीं से दिल्ली-एनसीआर में गैंग चला रहा है।
विज्ञापन
गैंग की वारदात
करीब एक साल पहले गुरुग्राम में दीपक नांदल के दोस्त गायक राहुल फाजिलपुरिया पर हमला हुआ था। सोशल मीडिया पर दीपक नांदल गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। यह हमला पांच करोड़ रुपये के लेनदेन के चलते बताया गया था। राहुल फाजिलपुरिया के अकाउंटेंट रोहित की अगस्त 2025 में हत्या कर दी गई थी। इसमें भी नांदल गैंग का नाम सामने आया था। दिल्ली पुलिस ने सूफी गायक बिस्मिल से रंगदारी मांगने की भी एफआईआर दर्ज की थी।
-- -- -- -- -- --
नितिन और गैंग का संपर्क
फरवरी 2025 में सीआईए द्वितीय ने आईएमटी में मुठभेड़ के बाद संदीप, नरेश, अनुराग और नितिन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी हत्या की फिराक में थे। मुठभेड़ में संदीप, नरेश और अनुराग घायल हो गए थे। पुलिस जांच में विदेश से गैंग चला रहे दीपक नांदल का नाम आया था। नौ माह जेल में रहने के बाद पांच माह पहले जमानत पर घर आए नितिन के पिता संजय ने उसकी बाइक मिस्त्री की दुकान खुलवाई थी। ग्रामीणों ने नितिन को गलत लोगों से दूर रहने की सलाह दी थी। इंटरनेट चालू करते ही नितिन फिर गैंग के संपर्क में आ गया। उसके साथ गांव के आर्यन और अंकित भी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। सतीश कादयान, प्रभारी सीआईए द्वितीय के अनुसार, दीपक नांदल विदेश भागने के बाद ज्यादातर वारदातें गुरुग्राम में ही अंजाम दे रहा है।