फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gang rape victim went to the Supreme Court

गैंग रेप पीड़िता ने कोर्ट में कहा, नौ दुराचारियों में एक पुलिस वाला

Fri, 29 Nov 2013 10:31 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
Gang rape victim went to the Supreme Court
सामूहिक दुराचार मामले में पीड़ित किशोरी ने हरियाणा पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने कोर्ट से अपील की है कि इस मामले की जांच सीबीआई या दिल्ली पुलिस से करवाई जाए। उसका आरोप है कि हरियाणा पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में है और उसे हरियाणा एसआईटी द्वारा की जा रही जांच में न्याय की उम्मीद नहीं है। मामले पर उच्चतम न्यायालय सोमवार को सुनवाई करेगा।

पीड़िता का आरोप है कि अपहरण के बाद 15 दिन के भीतर उसके साथ नौ लोगों ने दुराचार किया, जिसमें एक झज्जर पुलिस का कर्मचारी भी शामिल है। इसके अलावा रोहतक जिले में उसे एक दिन पुलिस ने अवैध हिरासत में भी रखा। अभी तक पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुराचार का केस तक दर्ज नहीं किया है।

पीड़िता से नहीं हुई एसआईटी की बात
बाल संरक्षण आयोग के दखल के बाद इस मामले में रोहतक एसपी ने वीरवार को एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने पीड़िता से संपर्क किया, वह दिल्ली में होने की वजह से एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हो सकी।

यह है मामला

26 अक्तूबर को क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का गांव धौड़ निवासी प्रदीप ने अपहरण कर लिया था। पीड़िता का आरोप है कि पंद्रह दिनों के दौरान उसके साथ नौ लोगों ने हरियाणा, दिल्ली, गुड़गांव आदि जगहों पर दुराचार किया था। आठ नवंबर को कलानौर पुलिस ने उसे गुड़गांव से बरामद किया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और इस संबंध में आईजी को 11 नवंबर को एक शिकायत भी दी। साथ ही बुधवार को इस संबंध में बाल संरक्षण आयोग ने पीड़िता के बयान दर्ज करवाए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। इस मामले में पुलिस दिल्ली से एक युवक ऋषिपाल को गिरफ्तार कर चुकी है।

दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

रोहतक। सामूहिक दुराचार के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा दिलवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति रोहतक की जिला कमेटी ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। समिति की राज्य सहसचिव सविता के नेतृत्व में काफी संख्या में समिति की सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुई और दुराचार के आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed