फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gang leader arrested, on remand for five days

गिरोह का सरगना गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर

Sat, 16 Apr 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gang leader arrested, on remand for five days
रोहतक। पेट्रोल पंप के कारिंदों से साठगांठ करके एक गिरोह ऑनलाइन ठगी करके करोड़ों रुपये कमा रहा था। पुलिस ने गिरोह के सरगना मेवात स्थित नूह के बलिया गांव निवासी नासिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद इलयास ने बताया कि जुलाई 2021 में भगवतीपुर गांव निवासी रितु ने शिकायत दी कि उसका अकाउंट लाखनमाजरा स्थित निजी बैंक की ब्रांच में खुला हुआ है। 28 जुलाई को रात करीब पौने नौ बजे उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि, उसे आपके पिता को 20 हजार रुपये देने हैं। उन्होंने कहा कि रितु के पास फोन पे के माध्यम से भेज दीजिए। रितु ने विश्वास करके जैसे ही मोबाइल पर फोन पे पर आए लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से तीन बार में 1 लाख रुपये निकल गए। लाखनमाजरा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना नासिर हुसैन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि गिरोह सबसे पहले मोबाइल नंबर पर लिंक भेजता है। इसके बाद बातों में फंसाकर लिंक पर क्लिक करने के लिए कहता है। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया जाता है, राशि बैंक अकाउंट से गिरोह के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है। गिरोह ने अपने बैंक खाते फर्जी दस्तावेज के आधार पर खुलवा रखे हैं। इसके बाद गिरोह पेट्रोल पंप के कारिंदों से साठगांठ करके राशि से फ्यूल कार्ड खरीद लेते थे। उक्त कार्ड के माध्यम से ट्रकों में डीजल डलवाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed