फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gandharva and Pakasma drains overflowed, 100 acres of crops submerged

Rohtak News: गांधराव व पाकस्मा ड्रेन ओवरफ्लो, 100 एकड़ फसलें डूबीं

Tue, 05 Aug 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 05 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Gandharva and Pakasma drains overflowed, 100 acres of crops submerged
सांपला के गांव गिझी के खेतों में भरा पानी। संवाद
सांपला। बारिश का पानी यमुना नदी तक पहुंचाने वाली पाकस्मा व गांधरा ड्रेन दो गांवों के किसानों के लिए अभिशाप बनती जा रही है। ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण गिझी व भैंसरु गांव के खेतों में तीन से चार फीट पानी भर गया है। इससे किसानों की सौ एकड़ में बोई गई धान, बाजरा, ज्वार की फसल में डूब गई है। खेतों की सिंचाई के लिए लगाए गए डीजल इंजन भी पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन

इलाके के दर्जनों गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए पाकस्मा व गांधरा ड्रेनें निकाली गई हैं। नया बांस गांव की सीमा पर ये ड्रेनें एक हो जाती हैं। व निवासी किसान चांद सिंह, जगबीर, सोमबीर, सोनू, राकेश, सतीश कुमार, लीला, रत्न सिंह का कहना है कि पिछले सप्ताह ड्रेन का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था।
विज्ञापन

लोग सुबह उठे तो हालात पूरी तरह बदले मिले। ड्रेन का जलस्तर पूरी तरह से बढ़ गया था और खेतों में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। फसल पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर पानी जल्दी नहीं उतरा और ड्रेन का जलस्तर कम नहीं हुआ तो उनकी फसलें पूरी तरह से तबाह हो जाएंगी। खेती के सहारे अपने परिवारों का गुजारा करने वाले किसानों के पास फसल के अलावा आमदनी का कोई साधन नहीं है।

फसलों के साथ इंजनों का भी नुकसान हुआ है। पानी में डूबे इंजनों का तेल बदली होने के साथ अब उन्हें ठीक कराने में 500 से 1500 रुपये तक का खर्च वहन करना पड़ेगा। किसानों ने सरकार से उनकी फसलों व इंजनों के नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed