फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   From 4:12 to 6:37 Holika Dahan is an auspicious evening

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 4:12 से 6:37 तक

Tue, 22 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 22 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
 From 4:12 to 6:37 Holika Dahan is an auspicious evening
महिलाओं की होली - फोटो : अमर उजाला
भद्रा और पूर्णिमा की जुगलबंदी ने अबकी बार होलिका दहन पर लोगों को असमंजस में डाल दिया है। माताएं अपनी संतानों के सुख, समृद्धि और दीर्घायु के लिए होलिका पूजन को लेकर असमंजस में हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 22 मार्च को दोपहर 3:13 मिनट पर पूर्णिमा शुरू होगी, जो 23 मार्च को तीन पहर से अधिक समय यानी शाम 5:31 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा के साथ भद्रा काल भी शुरू होगा, जो देर रात 4:22 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


पूर्णिमा के दिन ही होलिका दहन का नियम है। इसलिए 23 मार्च को प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में ही होलिका दहन किया जाएगा और 24 मार्च को दुलहंडी पर रंग बरसेंगे। 
विज्ञापन


होलिका दहन एक दिन बाद यानी बुधवार को है। जहां गली-मोहल्ले में डांडे लग गए हैैं, वहीं शहर के बाजार भी सजकर तैयार हैं। महिलाओं ने पूजन के लिए खरीददारी भी करनी शुरू कर दी है। पंडित संदीप पाठक ने बताया कि 23 मार्च को होलिका दहन के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। प्रथम मुहूर्त शाम 4:12 बजे से 6:37 बजे तक है और दूसरा मुहूूर्त प्रदोष काल में शाम 5:30 बजे है। ये दोनों ही मुहूर्त होेलिका दहन के लिए शुभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित ओम प्रकाश ने बताया कि 23 मार्च को संतानों की दीर्घायु के लिए होलिका पूजन सुबह नौ से 11 बजे तक स्थिर लग्न और वृष लग्न में करें। इसके बाद दोपहर में 3:30 से शाम 5:47 बजे तक भी पूजन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed