{"_id":"68a0cf91b23c6664a103952b","slug":"friends-going-to-khatu-shyam-were-beaten-up-in-the-hotel-rohtak-news-c-198-1-rew1001-224214-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खाटू श्याम जा रहे दोस्तों को होटल में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खाटू श्याम जा रहे दोस्तों को होटल में पीटा
Sun, 17 Aug 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के एक होटल में 14 अगस्त की रात मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद होटल के कर्मचारियों ने दो दोस्तों को डंडों से पीटा।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी कृष्ण ने बताया कि वे 5 दोस्त 14 अगस्त की रात 11 बजे कार से खाटू श्याम के लिए निकले थे। बावल में एक होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद हम होटल के बाहर बात कर रहे थे कि होटल के एक कर्मचारी ने यहां से जाने के लिए कहा। जब यह कहा कि बाद में चले जाएंगे तो होटल कर्मचारी बहस करने लगा।
इसी दौरान होटल स्टाफ ने मेरे मुंह पर थप्पड़ मारा। जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ तो होटल के अंदर से 20 के करीब होटल के आदमी लकड़ी के बिंडे, लोहे की रॉड, पलटे लेकर आए। पास आकर हमें बुरी तरह से आकर मारा पीटा। अमित के सिर और हाथ में गहरी चोटें आई। अमित की हालत गंभीर बनी हुई है, जो अभी आईसीयू में भर्ती है। अमित बल्लभगढ़ का रहने वाला है और बिजली निगम कार्यालय में कार्यरत है।
बैंक कर्मचारी अतुल के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है, जिसका रेवाड़ी के निजी अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। अतुल मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला है। अतुल दिल्ली के एक बैंक में नौकरी करता है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।