फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud of Rs 20.50 lakh in the name of share market

Rohtak News: शेयर मार्केट के नाम पर 20.50 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 20.50 lakh in the name of share market
ओमैक्स सिटी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित को लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई तो उन्होंने निवेश करना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में घटना की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। ठगी 12 से 29 दिसंबर के बीच की गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित रोहित खनगवाल ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि गूगल पर आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश का एक विज्ञापन दिखाया। उस पर जैसे ही उन्होंने लिंक ओपन किया तो एक व्हाट्सएप नंबर से उनके नंबर पर कुछ मैसेज प्राप्त हुए। इनमें शेयर मार्केट से संबंधित कुछ स्कीम तो कुछ योजनाएं बताई गईं। इनमें 30 से 100 फीसदी तक मुनाफा बताया गया। इसी दौरान ज्यादा मुनाफा देने वाली एप डाउनलोड करने के लिए एक लिंक दिया। इसे ओपन करने पर कुछ दिशा निर्देश दिए गए और एक एप डाउनलोड कराई। इसके बाद एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। एक व्यक्ति ने उनको शेयर मार्केट से निवेश कराना शुरू कर दिया। इसमें पहले 50 हजार रुपये का निवेश कराया। इसके बाद एक लाख और फिर एक लाख, इसके बाद तीन लाख और चार लाख के करते हुए करीब 20.50 लाख रुपये ठग लिए गए। जब उन्होंने मुनाफे समेत रकम अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की तो वह असफल रहे। इसके बाद उन्होंने राशि निवेश करने से रोक दिया तो उनका खाता ही ब्लाॅक कर दिया गया। पीड़ित को लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने इसकी जानकारी तत्काल साइबर पुलिस को दी, पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


---------------

रोहतक में शेयर मार्केट निवेश करने में सबसे ज्यादा रकम गंवाई
शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर रोहतक के लोग साइबर ठगों के निशाने पर हैं। पिछले साल 2024 में ठगी की बड़ी घटनाएं 634 हुई हैं। इनमें 40 से अधिक घटनाओं में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी की गई है। बाकी ठगी नौकरी और अन्य मदों में निवेश कराने के नाम पर की गईं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो शेयर मार्केट के नाम पर 8 करोड़ से अधिक की रकम हड़पी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कुछ ठगी की प्रमुख घटनाएं
-सेक्टर-14 निवासी कारोबारी से 2024 को शेयर मार्केट में रुपये निवेश करने के नाम पर कुल 12 लाख जमा कराए और ठगी कर ली।
--साल 2024 में एक बड़े कारोबारी से सवा करोड़ रुपये की ठगी शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की गई।
-साल-2024 में शेयर मार्केट के नाम पर एक महिला से 39 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।
-----------

वित्तीय विशेषज्ञों की यह है सलाह----

-एप और वेबसाइट के माध्यम से निवेश करते समय जांच लें कि वे असली हैं या नकली।
-असली शेयर निवेश एप सेबी द्वारा लाइसेंस प्राप्त है। एनबीएफसी आरबीआई द्वारा लाइसेंस प्राप्त है।
-ऐसी एपीके फाइल डाउनलोड करने से परहेज करें।
-जो आधिकारिक एप स्टोर सूची में न हों, ऐसे मैसेज पर विश्वास न करें।
-जो सबसे ज्यादा निवेश के माध्यम से लाभ की बात करें तो उससे भी सावधान रहे।
-अपने पासवर्ड नियमित रूप से समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।
-----------
शेयर मार्केट में ठगी की सबसे अधिक घटनाएं रोहतक में हुईं। पिछले साल करीब आठ करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। अब एक और 20.50 लाख की ठगी शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की गई है।
- कुलदीप सिंह, साइबर थाना प्रभारी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed