फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fraud of 3.10 lakh in the name of opening sbi branch

एसबीआई ब्रांच खोलने के नाम 3.10 लाख की ठगी

Tue, 07 Jun 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
fraud of 3.10 lakh in the name of opening sbi branch
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक के नजदीक एसबीआई की नई ब्रांच खोलने के नाम पर एक मकान मालिक से 3 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में पंजाब के जिरकपुर निवासी सुनील कुमार व अन्य के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सनसिटी निवासी विकास लाठर ने दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2021 में सुनील कुमार उसके घर आया और बोला वह एसबीआई ब्रांच पंचकूला में उच्च पद पर कार्यरत है। रोहतक में सुखपुरा चौक के आसपास बैंक की नई ब्रांच खोलनी है, इसके लिए जगह तलाश कर रहे हैं। हैफेड चौक के नजदीक उसका मकान देखा है, जो ब्रांच खोलने के लिए उपयुक्त है। आरोपी ने उसे बैंक का आईकार्ड भी दिखाया। इससे उसे यकीन हो गया। इसके बाद आरोपी एक फर्जी टीम लेकर उसके घर आया। साथ उसे झांसे में लेकर कहा कि बैंक आपको 1 लाख 30 हजार रुपये मासिक किराया देगा, लेकिन इसकी एवज में उसे छह माह का किराया 7 लाख 80 हजार रुपये एडवांस में कमीशन के तौर पर देना होगा। उसने इतनी राशि देने में समर्थता जाहिर की। आरोपी ने 50 हजार रुपये टोकन मनी के तौर पर ले लिए। जबकि 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद कोरोना संक्रमण के बहाने ब्रांच खोलने के नाम पर टाल मटोल करता रहा। अगस्त 2021 में आरोपी उसके घर आया और बोला आपका काम हो गया है। बकाया 7 लाख 30 हजार की राशि दीजिए। शिकायतकर्ता को शक हो गया। उसने कहा कि जब बैंक एग्रीमेंट कर लेगा, जब वह बाकी पैसे देगा। आरोपी ने कहा कि उसका काम नहीं होगा। ऐसे में उसने नकद राशि न देकर 2 लाख 60 हजार रुपये बैंक के माध्यम से दे दिए। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। वह आरोपी के पास जिरकपुर गया, जहां आरोपी ने कहा कि आपका काम नहीं हो सका। पैसे धीरे-धीरे लौटा देगा। उसने 1 लाख 40 हजार रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद वह दोबारा आरोपी के घर पर गया तो वहां मिला नहीं। सुरक्षागार्ड ने बताया कि आरोपी रात के समय बहुत कम समय के लिए आता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed