फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud of 2.5 lakhs in the name of online market delivery company's franchisee

ऑनलाइन बाजार की डिलिवरी कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर ढाई लाख की ठगी

Fri, 15 Jul 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 2.5 lakhs in the name of online market delivery company's franchisee
रोहतक। ऑनलाइन बाजार की डिलीवरी कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर पटेल नगर के एक व्यक्ति के साथ एक गिरोह द्वारा ढाई लाख से ज्यादा की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पटेल नगर निवासी यशपाल ने दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और अब रोहतक में रह रहा है। उसने नवंबर 2021 में ऑनलाइन कार का सामान बेचने वाली कंपनी की रोहतक में फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन किया था। एक सप्ताह बाद उसे एक महिला का फोन आया और खुद को कंपनी की कर्मचारी बताया। इसके बाद उसे कहा कि फ्रेंचाइजी लेने के लिए पांच लाख रुपये लगेंगे। इसमें 40 प्रतिशत आपको व 60 प्रतिशत कंपनी को खर्च करना होगा। अगर फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे तो राशि वापस मिल जाएगी। उसने विश्वास कर लिया। पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर साढ़े 34 हजार, एग्रीमेंट के नाम पर 1 लाख 67 हजार 220 व इंश्योरेंस के नाम पर 48 हजार 233 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। लेकिन अब तक न तो फ्रेंचाइजी मिली और न पैसे वापस मिले। दिसंबर 2021 से संबंधित मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed