फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud in board exam: three Munnabhai caught giving exam instead of another

बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा : दूसरे की जगह परीक्षा देते पकडे़ गए तीन मुन्नाभाई

Wed, 13 Apr 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fraud in board exam: three Munnabhai caught giving exam instead of another
एक परीक्षा केन्द्र के पास नकल बनाने के लिए जमा युवा । अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा में नकल के साथ साथ फर्जीवाड़ा भी सामने आने लगा है। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर दसवीं गणित के पेपर में मंगलवार को उड़नदस्तों ने दो युवकों को परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा है। इनमें से एक जांच के दौरान ही परीक्षा केंद्र से भाग गया। 30 मार्च को भी एक केंद्र पर ऐसा मामला सामने आया था। तीनों मामलों में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मंगलवार को कई परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वालों का जमावड़ा देखने को मिला पुलिस उन्हें दौड़ाती रही। जिले में 14 नकलची नकल करते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को गणित की परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों के बाहर युवकों का जमावड़ा था। ये लोग बाहर बाइक पर खडे़ थे और अंदर परीक्षा देने वाले अपनों को नकल कराने के लिए आए हुए थे। हाथ में किताब, गाइड आदि लिए थे। ये लोग किसी तरह अंदर से पेपर में आने वाले सवालों का पता करने के प्रयास में थे ताकि उनके उत्तर की पर्ची आदि नकल सामग्री किसी तरह अंदर भेजी जा सके। पुलिस भी कई केंद्रों पर उन्हें खदेड़ती नजर आ रही थी। उधर परीक्षा कंट्रोल रूम से दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को परीक्षा में 14 नकल केस बने हैं।
विज्ञापन

केस -1
सैमाण स्थित परीक्षा केंद्र पर उड़न दस्ते ने एक युवक को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा। केंद्र अधीक्षक के अनुसार मंगलवार को गणित की परीक्षा में हिसार के पुट्ठी गांव का अमित कमरा नंबर दो की लाइन नंबर दो में चौथे स्थान पर बैठा था। यह हिसार के पुट्ठी निवासी अशोक की जगह परीक्षा देने आया था। इस मामले में पकडे़ गए युवक और परीक्षार्थी दोनो पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस -2
किलोई के परीक्षा केंद्र में भी मामला पकड़ में आया है। केंद्र अधीक्षक द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गणित के पेपर में परीक्षा केंद्र पर बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह के उड़न दस्ते ने छापा मारा। यहां परीक्षा दे रहे शुभम से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगा गया। इस पर उसने आधार कार्ड दिखाया। उसमें पता घड़ी केसरी गन्नौर सोनीपत दर्शाया गया था। संदेह होने पर परीक्षार्थी का चेहरा आधार कार्ड से मिलाने का प्रयास किया तो वो हाथ छुड़ाकर परीक्षा कक्ष से भाग गया। पुलिस जांच कर रही है।
केस -3
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन के परीक्षा केंद्र में एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। यह मामला 30 मार्च का है। पुलिस को दी शिकायत में केंद्र अधीक्षक अर्जुन कुमार ने कहा है कि 30 मार्च को हिंदी की परीक्षा के तहत बोर्ड के उड़न दस्ते ने कमरा नंबर चार में एक परीक्षार्थी दूसरे की जगह बैठा मिला।

परीक्षा केंद्र के बाहर से हथियारबंद युवक पकडे़, बाद में छोडे़
भालौठ गांव के परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे कुछ हथियारबंद युवकों को मंगलवार दोपहर पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस को किसी ने परीक्षा केंद्र में ड्यूटी देने वाले शिक्षक की पिटाई करने की सूचना दी थी। परीक्षा केंद्र में नकल रोकने के लिए बरती गई सख्ती के चलते कुछ युवकों ने शिक्षक की पिटाई की तैयारी की थी। आईएमटी पुलिस ने इस मामले में युवकों से पूछताछ की व बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। परीक्षा केंद्र के एक शिक्षक ने बताया कि कुछ युवक नकल कराने को लेकर दबाव बना रहे थे। आईएमटी थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया। इस मामले में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed