फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fraud and exit rupees from accuont

पेटीएम अपडेट कराने के नाम पर दूसरा एप करवाया डाउनलोड, खाते से उड़ाए 55,800 रुपये

Thu, 09 Jan 2020 09:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
fraud and exit rupees from accuont
रोहतक। साइबर ठगों ने नक्शानवीस के पास फोन कर पेटीएम अपडेट करवाने का झासा देकर एप डाउनलोड करवाकर खाते से 55 हजार 800 रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी शेखर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को दोपहर के समय पेटीएम के नाम से उसके पास फोन आया कि आपका पेटीएम अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा, जल्द ही उसे अपडेट करवा ले। उन्होंने अपडेट करवाने के लिए एक एप डाउनलोड करवाया, जिसमें कुछ जानकारी डालनी थीं। जानकारियां डालते ही खाते से पहली बार 45 हजार और दूसरी बार में पेटीएम अकाउंट से 10800 रुपये कटने का संदेश प्राप्त हुआ। बाद में उनसे रुपये वापस करने को कहा तो एक घंटे में लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन एक घंटे बाद तक रुपये वापस नही आए। ठगों ने फोन तक नहीं उठाया। उसी समय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed