फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four teams from North Zone made it to All India

उत्तर क्षेत्र की चार टीमों ने ऑल इंडिया में बनाई जगह

Sun, 06 Feb 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four teams from North Zone made it to All India
पंजाबी विश्वविद्यालय के रेडर को पकड़ते भिवानी टीम के खिलाड़ी। अमर उजाला
रोहतक। एमडीयू में आयोजित पुरुष वर्ग की उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि कबड्डी स्पर्धा में शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। एमडीयू ने पीआरएसआरबी विवि प्रयागराज को एकतरफा मैच में हराकर ऑल इंडिया अंतर विवि स्पर्धा में जगह बनाई। डॉ. मंगल सेन जिम्नेजियम हॉल में हुए मुकाबलों में जीत के साथ चार टीमों ने ऑल इंडिया में जगह बना ली है। अब रविवार से चयनित चारों टीमों में लीग मैच होंगे। इन्हीं में से उत्तर क्षेत्र के विजेता घोषित होंगे।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि शनिवार को चारों मैच शानदार रहे। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल के दम पर लीग मैच के साथ ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय खेलों में जगह बनाई। इसमें सीडीएलयू भिवानी, एमडीयू रोहतक, जीएनडीयू अमृतसर, एलपीयू फगवाड़ा की टीमें शामिल हैं। रविवार से ये टीमें लीग मैच खेलेंगी। इनमें से ज्यादा मैच जीतने वाली टीम के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मैच में खिलाड़ी हुआ घायल
शनिवार को पंजाबी विवि का खिलाड़ी मैच के दौरान घायल हो गया। यह राइडर मैच में राइड करने गया था। यहां खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश में उसे चोट आ गई। इसके चलते साथी उसे पीठ पर बैठा कर अस्पताल ले गए। यहां उसका इलाज किया गया। खिलाड़ी की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed