फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four crammed bags recovered in pickup on Titoli-Khidwali road

Rohtak News: टिटौली-खिड़वाली रोड पर पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे चार झोटे बरामद

Wed, 02 Aug 2023 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four crammed bags recovered in pickup on Titoli-Khidwali road
रोहतक। पुलिस ने टिटौली गांव में खिड़वाली रोड पर सोमवार की रात दबिश देकर एक पिकअप से चार झोटे बरामद किए हैं, जो ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में छह युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है, जिसमें चार राजस्थान के रहने वाले हैं, जबकि एक हिसार व एक रोहतक के टिटौली गांव से है।
विज्ञापन

सोमवार रात को सूचना मिली कि खिड़वाली गांव की तरफ से एक पिकअप आएगी, जिसके अंदर चार झोटे भरे हुए हैं। पुलिस ने गांव टिटौली में पशु अस्पताल के सामने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। खिड़वाली की तरफ से आई पिकअप को रुकवाया तो उसमें चार झोटे भरे मिले। पूछने पर चालक ने हिसार जिले के गांव सिंघवा निवासी अजीत के तौर पर परिचय दिया। उसके साथ राजस्थान स्थित अजमेर निवासी भवरलाल व टिटौली निवासी प्रदीप भी बैठे थे। जबकि पिकअप में पीछे हरिराम निवासी गांव इन्दोली थाना अराई जिला अजमेर, राजस्थान व नारायण व राजेश निवासी गांव चौसला थाना अराई जिला अजमेर बैठे थे। जब आरोपियों से झोटे की खरीद के कागजात मांगे तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed