फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four corona infected, including one engineer and two students, death of old man

एक इंजीनियर व दो छात्र समेत चार कोरोना संक्रमित, वृद्ध की मौत

Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four corona infected, including one engineer and two students, death of old man
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती जा रही है, लेकिन मरने वालों का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार को चार कोरोना संक्रमित मिले, जबकि एक वृद्ध की मौत हो गई। जिले का संक्रमण दर 5.62 और रिकवरी रेट 97.69 प्रतिशत पहुंचा गया है। वहीं, पीजीआईएमएस में कोरोना के 21 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 10 आईसीयू में हैं। बुधवार को जिले में 2596 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। बुधवार को जिले में एक इंजीनियर व दो छात्र समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 49 हो गई है। वहीं, भरत कॉलोनी निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 544 पहुंच गया है। जिले में कोरोना की जांच 4,58,054 लोग ने कराई है, जिनमें से 4,32,095 निगेटिव और 25,781 पॉजिटिव मिले। अलग-अलग केंद्रों से 643 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पीजीआईएमएस के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर में 21 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं, जिनमें से 10 मरीज आईसीयू में हैं। वहीं, ब्लैक फंगस के 203 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 11 का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed