फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four consumers reached Electricity Corporation Janata Darbar, two got resolved

Rohtak News: बिजली निगम जनता दरबार में पहुंचे चार उपभोक्ता, दो का हुआ समाधान

Fri, 07 Jun 2024 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Four consumers reached Electricity Corporation Janata Darbar, two got resolved
06सीटीके09...राजीव गांधी विधुत भवन में उपभोगताओं की ​शिकायत सुनते बिजली ​विभाग के अ​धिकारी। संव
राजीव गांधी विद्युत भवन में वीरवार को जनता दरबार में चार उपभोक्ताओं की शिकायतें आईं। इनमें बिजली बिल गलत संबंधित समस्याएं आईं। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली बिल ज्यादा आ रहा है। इस समस्या का निपटारा करने के लिए मुख्य अभियंता चंदन बक्शी ने दो उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष दो शिकायतों को उपभोक्ता फोरम में रखा गया, ताकि जल्द से जल्द उनका समाधान हो सकें।
विज्ञापन

पानीपत निवासी सुनीता ने बताया कि बिजली बिल ज्यादा आया था। समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। बहादुरगढ़ निवासी कमलेश ने बताया कि बिजली बिल ज्यादा आया है। समस्या को उपभोक्ता फोरम में भेज दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान करने के लिए बोला गया है। बहादुरगढ़ निवासी होशियार की भी बिल संबंधित समस्या रही। बताया मैंने साेलर प्लेट लगवाई थी। लेकिन विभाग ने सोलर प्लेट को मीटर से नहीं जोड़ा था, जब जोड़ा ताे रीडिंग गलत आ रही थी। बहादुरगढ़ में कई बार शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वीरवार को पहली बार राजीव गांधी विद्युत भवन में शिकायत की और समस्या का समाधान हो गया। सांपला के रहने वाले नवीन की भी बिल संबंधित समस्या रही, इनकी समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed