{"_id":"667df5a34ac81563fb0ff7d8","slug":"four-complaints-reached-the-janta-darbar-of-electricity-corporation-rohtak-news-c-17-roh1019-452294-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बिजली निगम के जनता दरबार में पहुंचीं चार शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बिजली निगम के जनता दरबार में पहुंचीं चार शिकायतें
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में वीरवार को जनता दरबार में पहुंचे चार बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। बिजली उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन आरके खन्ना की अध्यक्षता में यह शिकायत सुनी गई। चारों उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया गया।
इस्माइला से पहुंचे उपभोक्ता अनिल ने अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी कि उनका बिजली का बिल साढ़े तीन हजार रुपये आने से राशन कार्ड कट गया है। डिपो पर राशन लेने गए तो राशन न मिलने के कारण समस्या का पता चला। जब से नया मीटर लगा है, बिल भी ज्यादा आ रहा है। इस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश देकर सोमवार तक समाधान के आदेश दिए हैं। गोहाना अड्डे की रहने वाली परमेश्वरी ने बताया कि उनका अभी तक तीन बार बिजली का बिल बढ़ा हुआ आया है। अभी तक पहले भी दो बार बिजली दरबारों में आ चुकी हूं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इस पर चेयरमैन ने जल्द समस्या का समाधान कर रिपोर्ट पेश करने की बात कही है। जनता दरबार में एक लाख रुपये से कम के विवादित मामले लेकर भी उपभोक्ता पहुंचे लेकिन फोरम के सदस्यों ने उन्हें एसई ऑफिस में समाधान के लिए भेजा।
दो उपभोक्ताओं का बिल समय पर नहीं पहुंचा
राजेंद्र कॉलोनी से पहुंचे अनमोल ने कहा कि उन्होंने नया मीटर लगवाया था, लेकिन उनका बिल ही मीटर लगने के चार महीने बाद पहुंचा है। इससे बजट में भी गड़बड़ होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ता है। सविता का कहना है कि उनका बिजली बिल साढ़े तीन महीने बाद आया है। वह भी ज्यादा आया हुआ है। इस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश देकर जल्द समाधान के आदेश दिए हैं।