{"_id":"623cc287ee0340219b1ff8eb","slug":"four-accused-arrested-in-bike-and-scooty-theft-case-rohtak-news-rtk641968498","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व स्कूटी चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व स्कूटी चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने बाइक व स्कूटी चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वाहन चोरी की तीन वारदात का खुलासा हुआ है। इनके पास से चोरी की दो बाइक व एक स्कूटी बरामद हुई है। आरोपियों से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को यमुनानगर की बुडिया निवासी शिवम ने शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि वह एक होटल में स्टोर मैनेजर के पद पर काम करता है। 29 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे अज्ञात युवक होटल के बाहर खड़ी उसकी एक्टिवा चोरी कर फरार हो गया। जांच में 23 मार्च को मुख्य सिपाही मुनीश के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ ने छापा मार कर काठमंडी निवासी आरोपी राहुल उर्फ किड्डा व शिवाजी कॉलोनी नीरज को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में वाहन चोरी की दो अन्य वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी से चोरी की दो बाइक व एक स्कूटी बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने 29 जनवरी की रात विश्वकर्मा नगर जनता कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी की। इसके अलावा 17 मई 2021 की रात प्रीत बिहार कॉलोनी में गली में खड़ी बाइक चोरी की थी।
प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक अब्दुल्ला खां ने बताया कि घरौठी निवासी राकेश ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि 19 जनवरी को उसने अपनी बाइक घर के गेट के सामने गली में खड़ी की थी। यहां से रात करीब 11:30 बजे किसी ने उसे चुरा लिया। मामले की जांच एएसआई राजेश ने की। पुलिस ने 23 मार्च को आरोपी भिवानी के बापौड़ा निवासी सुनील व कुआं मोहल्ला निवासी गुलशन को गिरफ्तार किया।