फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Found dead body of middle-aged who went to Mandi from home

घर से मंडी जाने निकले अधेड़ का मिला शव

Fri, 25 Mar 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Found dead body of middle-aged who went to Mandi from home
रोहतक। पुलिस को भिवानी जाने वाली सड़क किनारे माडौदी चौके पास से एक शव मिला है। शव की पहचान शहर की जनता कालोनी से लापता अधेड़ सीताराम के रूप में हुई है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। बहुअकबरपुर पुलिस थाना टीम ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वीरवार को किसी ने माड़ौदी चौक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान का प्रयास शुरू किया। उसकी पहचान जनता कालोनी निवासी 53 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई। इस बारे में उसके परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा। अमन का कहना है कि उसका पिता बुधवार शाम मंडी में जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकला था। इसके बाद से वापस घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश भी की गई। केस के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि सीताराम मानसिक रूप से परेशान था। कभी-कभार घर से जाने कुछ समय बाद वापस भी लौट आता था। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। उसकी स्कूटी पर पास में ही खड़ी मिली है। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed