फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   forud rape case : 25 thousand taken form accused

पुलिसकर्मी बन रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार ठगे

Sun, 29 Nov 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 29 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
पूर्व फौजी को नकली पुलिसकर्मी बन झूठे रेप केस में फंसाने का मामला सामने आया है। नया बास निवासी पूर्व फौजी दिलबाग सिंह (75) प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। शनिवार को एक महिला ने उसे फोन करके प्लांट खरीदने के बहाने जींद बाइपास स्थित एक मकान में बुलाया।
विज्ञापन


 जींद बाईपास स्थित मकान में पहुंचने पर दिलबाग के पहुंचने पर एक महिला ने कमरे में पहले से मौजूद एक महिला और युवक से मिलवाकर चली गई। युवक ने नकली पुलिसकर्मी का रौब दिखाते हुए झूठे रेप में फंसाने की धमकी देते हुए मौके पर 25 हजार देने की धमकी दी। वहीं मौके की नजाकत को समझते हुए पूर्व फौजी सुबह रुपये देने को कहकर वहां से निकल गया। इसके बाद ठगी की सूचना विजिलेंस को दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिलबाग ने मामले की शिकायत विजीलेंस को कर दी। साथ ही दिलबाग ने रुपये देने के लिए आरोपियों को मानसरोवर पार्क में बुला लिया। जब दिलबाग पार्क में आरोपियों का इंतजार कर रहे थे तो सिविल लाइन थाना पुलिस और विजीलेंस की टीम मामले में नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तभी पार्क में दो महिला और सुमेर सिंह पहुंचा। जैसे ही सुमेर ने दिलबाग से रुपये लिये तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दोनों महिला मौके से फरार हो गई। फिर पुलिस ने सुमेर से पूछताछ करके अगले दिन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला संजय कॉलोनी और दूसरी सोनीपत के रहने वाली है।


 पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के बाद मामले में अन्य आरोपियों की भी छानबीन शुरु कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि दिलबाग के पास दो दिन पहले सुनीता नाम की महिला का फोन आया, जिसने प्लाट खरीदने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed