फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former head of Jat organization raised election bugle with havan

Rohtak News: जाट संस्था के पूर्व प्रधान ने हवन के साथ छेड़ा चुनावी बिगुल

Mon, 08 Jan 2024 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Former head of Jat organization raised election bugle with havan
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जाट एजुकेशन सोसाइटी के पिछले करीब आठ वर्षों से अटके चुनाव की राह आसान हो ही गई। संस्था के 4 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल ने बोहर स्थित निवास पर हवन के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। यहां समाज के लोगों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नई कार्यकारिणी चुनने का आह्वान किया।
संस्था के पूर्व प्रधान ने कहा कि हमारी कौम और संस्थाएं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रही हैं। ऐसे में कौम के प्रबुद्ध लोगों को आगे आकर हालात को संभालने की जरूरत है। हमारी युवा पीढ़ी तेजी से भौतिकवाद एवं संस्कारहीनता की चपेट में आ रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने कहा कि लगभग साढ़े सात वर्ष से जाट एजुकेशन सोसाइटी से निर्वाचित प्रबंधकारिणी नहीं है। इस कारण संस्था का समुचित एवं नियोजित विकास नहीं हो पा रहा है। फिलहाल उच्च न्यायालय के निर्देश पर 4 फरवरी को चुनाव कराया जा रहा है। इसे अपनी सक्रिय भागीदारी से सफल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने राज सिंह नांदल के समर्थकों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज सिंह पहले भी दो बार संस्था प्रधान रहकर शानदार कार्य कर चुका है। उनके अनुभव एवं दक्षता का लाभ संस्था के चहुंमुखी विकास में मिलेगा।

इस मौके पर सुरेंद्र नांदल, रणवीर पहलवान, ओमप्रकाश नांदल, अरविंद श्योराण, जयपाल दहिया, लोकेंद्र फौगाट, बल्लू पहलवान, महेंद्र सिंह धनखड़, भीम सिंह दलाल, उदय सिंह फौगाट, मेजर चंद्र सिंह, संचित नांदल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed