फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Haryana minister Sampat Singh will join the Congress party In Chandigarh on August 8

Haryana: पूर्व मंत्री संपत सिंह दोबारा कांग्रेस में होंगे शामिल, आठ अगस्त को ग्रहण करेंगे पार्टी की सदस्यता

Sun, 07 Aug 2022 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 04:12 PM IST
सार

संपत सिंह ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए पार्टी की टिकटों के बंटवारे में कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया। यदि ऐसे स्वार्थी तत्व न होते तो 2019 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार ही बनती।

विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत सिंह सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। संपत सिंह ने रविवार को हिसार के आजाद नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में बैठक कर कार्यकर्ताओं को अपने इस फैसले के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन


इस दौरान संपत सिंह ने कहा कि आठ अगस्त को दोपहर एक बजे वे चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने 4 अगस्त को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मुलाकात सासंद दीपेन्द्र सिंह हुडडा के प्रयासों से हुई। पार्टी के संगठन महामंत्री ने पूरा विश्वास दिलाया कि उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा। यह भी कहा कि पार्टी की टिकटों के बंटवारे का आधार गुणात्मक होगा। उनके आश्वासन से वह पूरी तरह संतुष्ट है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के फैसले पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी मन से छोड़ी थी कांग्रेस

संपत सिंह ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए पार्टी की टिकटों के बंटवारे में कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया। यदि ऐसे स्वार्थी तत्व न होते तो 2019 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार ही बनती। उन्होंने बड़े भारी मन से 2019 में कांग्रेस छोड़ी थी। अब क्योंकि ऐसे स्वार्थी लोग अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं तो ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए उनका पार्टी में शामिल होना अति आवश्यक हो गया है। जब किसानों के हितों पर भाजपा ने चोट मारी तो उन्हें बहुत पीड़ा पहुंची और तभी उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed