फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Finance Minister celebrated his birthday with workers in Maham

Rohtak News: पूर्व वित्त मंत्री ने महम में कार्यकर्ताओं संग मनाया जन्मदिन

Mon, 18 Dec 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 18 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Former Finance Minister celebrated his birthday with workers in Maham
महम। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का 18 दिसंबर को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर रविवार को महम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। कैप्टन अभिमन्यु ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। महम पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कैप्टन अभिमन्यु से केक कटवाया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने ने भी अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका हाल चाल जाना व परिवार की खैरियत के बारे में पूछताछ की। भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करने को कहा। यह कार्यक्रम नगर पालिका महम के पार्षद विकास श्योराण के आवास पर आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, भाजपा नेता तकदीर खरकड़ा, युवा मोर्चा के महम मंडल अध्यक्ष विकास श्योराण, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे अजीत अहलावत, जस्सू, वेदप्रकाश धवन, सत्यवीर भराण, मीना वाल्मीकि, सतपाल, पूर्व चेयरमैन फतेह सिंह, पंचायत समिति महम के अध्यक्ष नवनीत राठी, सतबीर सिंह व पंचायत समिति सदस्य प्रशांत समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed