{"_id":"65ae3e7843aefb0be10ef143","slug":"former-cm-bhupinder-singh-hooda-said-in-rohtak-ram-for-everyone-i-do-not-look-at-it-from-political-point-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले; राम सबके, मैं राजनीति के नजरिये से नहीं देखता, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले; राम सबके, मैं राजनीति के नजरिये से नहीं देखता, कही ये बड़ी बात
Mon, 22 Jan 2024 03:37 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:37 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आप का प्रदेश में जनाधार नहीं है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लड़कर देख चुकी है। कांग्रेस प्रदेश में इतनी मजबूत है कि अपने दम पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भगवान श्रीराम सबके हैं। इसमें भाजपा या कांग्रेस का सवाल नहीं उठता। ये धार्मिक आस्था का सवाल है, इसे राजनैतिक नजरिए से नहीं देखते। हुड्डा सोमवार को जिला बार के प्रधान अरविंद श्योराण के लंच कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के अंदर कांग्रेस एक है। पार्टी ने कमेटियां बना दी हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी। न किसी की आमदनी दोगुनी की और न ही गरीब का भला किया। क्रीमिलेयर की सीमा घटा दी। प्रदेश में कांग्रेस अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। जहां तक टिकट का सवाल है, पार्टी सर्वे करवा रही है। जो प्रत्याशी मजबूत होगा, उसे टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि आप का प्रदेश में जनाधार नहीं है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लड़कर देख चुकी है। कांग्रेस प्रदेश में इतनी मजबूत है कि अपने दम पर जीत हासिल करेगी। ईडी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया।
ईडी जितनी बार बुलाएगी, वे जवाब देने जाएंगे। जिला बार में उनके साथ बेरी के विधायक रघबीर कादियान, बीबी बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी व अन्य नेता भी मौजूद रहे। बार के प्रधान अरविंद श्योराण, पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट, महासचिव दीपक हुड्डा व अन्य वकीलों ने पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का स्वागत किया।