फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former CM Bhupendra Hooda said in Rohtak, Criminals should stop bullying or Haryana

रोहतक में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा बोले: अपराधी बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा, राज्य में बन रही है कांग्रेस सरकार

Sun, 06 Oct 2024 01:35 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 06 Oct 2024 01:35 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चुनने की एक प्रक्रिया होती है। विधायकों की राय लेकर आलाकमान निर्णय लेगा। सभी को आलाकमान का निर्णय मान्य होगा। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व अन्य नेताओं की दावेदारी पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में प्रजातंत्र है।

विज्ञापन
Former CM Bhupendra Hooda said in Rohtak, Criminals should stop bullying or Haryana
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि अपराधी बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा। आठ अक्तूबर को कांग्रेस सरकार बनते ही अपराधियों का सफाया किया जाएगा। 2004 में कांग्रेस सरकार बनने पर भी ऐसा किया गया था। हुड्डा रविवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पहले से तय लग रही थी।

विज्ञापन


क्योंकि भाजपा ने 10 साल धरातल पर विकास कार्य नहीं किए। आम आदमी बेहद परेशान था। भाजपा ने प्रदेश को बेरोजगारी व अपराधी में नंबर एक बना दिया। यहीं कारण है कि चुनाव में भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाने की जगह सुबह से शाम तक झूठ बोलने में लगी रहती थी। उन्होंने कहा कि झूठ दुकान ज्यादा दिन नहीं चलती। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का फैसला विधायकों की राय पर आलाकमान करेगा
एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चुनने की एक प्रक्रिया होती है। विधायकों की राय लेकर आलाकमान निर्णय लेगा। सभी को आलाकमान का निर्णय मान्य होगा। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व अन्य नेताओं की दावेदारी पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में प्रजातंत्र है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करके बताई कांग्रेस प्रत्याशियों ने हलके की रिपोर्ट
रोहतक, झज्जर व सोनीपत से सैकड़ों कार्यकर्ता डी पार्क स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने पहुंचे। हुड्डा को चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी। सुबह स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ चुनाव के हालात पर चर्चा भी की। प्रदेश भर से कांग्रेस प्रत्याशियों ने हुड्डा को कॉल करके हलके की रिपोर्ट दी। 




अनिल विज मुश्किल में, आठ को पता लग जाएगा
अंबाला कैंट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज ने कहा है कि हुड्डा के हलके में मतदान प्रतिशत कम हुआ, जबकि उनके हलके में बढ़ा है। इस सवाल पर हुड्डा ने कहा विज की चुनाव में हालत खराब है। आठ अक्तूबर को पता लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed