{"_id":"69fba140fd1b5de5c2010dff","slug":"foreign-delegation-visits-government-schools-and-is-impressed-by-the-education-system-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-123475-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरकारी स्कूलों का दौरा कर शिक्षण व्यवस्था से प्रभावित हुआ विदेशी प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरकारी स्कूलों का दौरा कर शिक्षण व्यवस्था से प्रभावित हुआ विदेशी प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
-फोटो 90 : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का नूना माजरा स्कूल में पहुंचने पर स्वागत करती छात्राएं।
बहादुरगढ़। हरियाणा में निपुण मिशन के सफल क्रियान्वयन की सराहना करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बहादुरगढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की सहभागिता और शिक्षकों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य देशों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बताया।
झज्जर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक अवसर के तहत विदेशी प्रतिनिधियों का 10 सदस्यीय शिष्टमंडल निपुण मिशन की प्रगति और उसके क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष अवलोकन करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालोर और राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय नूना माजरा का भ्रमण किया।
निपुण मिशन के जिला समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, रवांडा और ब्रिटिश काउंसिल से जुड़े शिक्षा विशेषज्ञ शामिल थे। इनमें सिमोन गेरवास, सिमोनी गेयर, रचेल हिल्टन, डोरीन क्रिस्टोफर, पौलींन इंक्वाबेयर और कुवस्ते ऑगस्टीन सहित निपुण सेल के करण संभरवाल और अंजलि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने कक्षाओं का भ्रमण कर शिक्षकों के दैनिक कार्यों और विद्यार्थियों की गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। मिड-डे मील व्यवस्था, पोषण और स्वच्छता मानकों का भी निरीक्षण किया। डीईओ रतेन्द्र सिंह, डीईईओ राजबाला मलिक, डायट प्राचार्य अनिल श्योराण, डीपीसी अनिल शर्मा और जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया।
इस अवसर पर सीएमजीजीए खुशी, विद्यालय प्राचार्य पूनम और बलजीत सहित प्रिया, ज्योति, सुमन सहवाग, मंजू और सुमन कुमारी उपस्थित रहे।