{"_id":"61afc19a4b235f205d3904b7","slug":"for-the-eighth-time-in-jojo-maidan-today-is-the-day-of-withdrawal-rohtak-news-rtk6320683153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं बार जोजो मैदान में, आज नाम वापसी का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं बार जोजो मैदान में, आज नाम वापसी का दिन
विज्ञापन
जिला बार में प्रधान पद के लिए साथी वकीलों के साथ नामांकन करते लोकेन्द्र फोगाट उर्फ जोजो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन प्रधान, सचिव पद के लिए एक-एक, जबकि उपप्रधान व सह सचिव के लिए दो-दो और नामांकन दाखिल किए गए। बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने आठवीं बार प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वे छह बार के प्रधान रह चुके हैं, जबकि एक बार हार मिली थी। वकील संजीव बतरा, सुमित बुधवार व पुनीत पुनिया पहले ही मैदान में आ चुके हैं। बुधवार को नामांकन की जांच व नाम वापसी होगी।
जिला बार के अक्सर अप्रैल में चुनाव होता था, लेकिन पिछली बार कोरोना संक्रमण के चलते बार का चुनाव समय पर नहीं हो सका था। ऐसे में अबकी बार-बार कौंसिल की तरफ से जिला बार का चुनाव 17 दिसंबर को करवाया जा रहा है। चुनाव में नामांकन के पहले दिन सोमवार को प्रधान व सचिव के तीन-तीन, उपप्रधान व सह सचिव और लाइब्रेरियन के लिए एक-एक नामांकन दाखिल किया गया था।
.......
ये चुनावी मैदान में
पद नामांकन
प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पुनीत पुनिया, संजीव बतरा
(संजू) व सुमित बुधवार
उपप्रधान धर्मबीर सिंह, मंजीत हुड्डा व रोहित सुहाग
सचिव दीपक, दीपक हुड्डा, राजकरण पंघाल व रिंकू कुमार
भटनागर
सह सचिव सीमा सहरावत, सुनीता रानी व तृप्ता
लाइब्रेरियन सतीश आर्य
.....
2019 में भी हो चुके हैं जोजो व बतरा आमने-सामने
प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में आए हैं। इसमें लोकेंद्र फौगाट, संजीव बतरा, सुमित बुधवार व पुनीत पुनिया शामिल हैं। 2019 बतरा जोजो से हार गए थे। जोजो अब तक सात बार प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें छह बार 2009, 2011, 2013, 2014, 2018 व 2019 में जीत मिली, जबकि 2010 में उमेश भारद्वाज से हार गए थे। वहीं, पुनीत पुनिया, संजीव बतरा व सुमित बुधवार भी बार के सचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन
..........
नहीं हो सकी मतदाता सूची तय, 200 से ज्यादा आए शपथ पत्र
जिला बार की मंगलवार शाम तक मतदाता सूची फाइनल होनी थी, लेकिन नामांकन में व्यस्त रहने के कारण चुनाव कमेटी दाखिल शपथ पत्र की जांच नहीं कर सकी। ऐसे में अब बुधवार शाम तक मतदाता सूची तय होगी। रोहतक से बाहर के वकीलों के 200 के करीब शपथ पत्र आए हैं, जिसमें बताया गया है कि वे रोहतक में ही प्रैक्टिस करते हैं। ऐसे में बहुत कम वकीलों के वोट कटने की संभावना है।
वर्जन
जिला बार के चुनाव में नामांकन के दो दिन में 15 वकीलों ने नामांकन किया है, जिसमें प्रधान व सचिव पद के लिए चार-चार, उपप्रधान व सह सचिव पद के लिए तीन-तीन, जबकि लाइब्रेरियन के लिए एक आवेदन आया है। बुधवार को नामांकन की जांच व नाम वापसी का दिन है। इसके बाद 17 दिसंबर को मतदान होगा। मतदाता सूची भी बुधवार को ही फाइनल होगी।
- अनिल बुधवार, मुख्य चुनाव अधिकारी जिला बार एसोसिएशन