फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For Bhiwani... Hemophilia patient was kept admitted in the ward for 15 days in PGI, not treated.

Rohtak News: भिवानी के लिए... पीजीआई में हीमोफीलिया मरीज को 15 दिन वार्ड में भर्ती रखा, नहीं किया इलाज

Sat, 25 Jan 2025 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
For Bhiwani... Hemophilia patient was kept admitted in the ward for 15 days in PGI, not treated.
24सीटीके12..पीजीआई वार्ड 12 में भर्ती हीमोफीलिया का मरीज विकास यादव। अमर उजाला
फैक्टर के इंजेक्शन समाप्त होने से हीमोफीलिया के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। फैक्टर-7 का इंजेक्शन देश की राजधानी में भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। फैक्टर-7 के लिए दिल्ली से रोहतक आए मरीज के तीमारदार ने शुक्रवार को अपनी परेशानी अमर उजाला से साझा की।
विज्ञापन

भिवानी जिला के गांव जमालपुर के रहने वाले मरीज के चाचा राजेंद्र कुमार ने बताया कि भतीजा विकास यादव हीमोफीलिया का मरीज है। तीन माह पूर्व विकास बेड से गिर गया। उसकी कूल्हे के पास की हड्डी टूट गई। इसकी जानकारी देर से हुई। पता चलते ही इलाज के लिए भिवानी सिविल अस्पताल में गए। वहां बात नहीं बनी तो दिल्ली एम्स गए। वहां भीड़ अधिक थी, इसके कारण भर्ती नहीं किया गया। ओपीडी से ही इलाज चलाया गया। निजी केंद्र से जांच कराई तो ब्लड की रिपोर्ट अपोजिट एनवेटर पॉजिटिव आ गई। ऐसे में इसमें फैक्टर-8 नहीं फैक्टर-7 काम में आता है। दिल्ली फैक्टर-7 खत्म होने की बात वहां डॉक्टरों ने बताई।
विज्ञापन

यहां से पीजीआई रोहतक में फैक्टर-7 होने की जानकारी संबंधित चिकित्सक से मिली। इसके बाद 29 वर्षीय विकास को 9 जनवरी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां से वार्ड 12 में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि हड्डी रोग विभाग ने सीधे-सीधे अनुभव न होने के बात कहकर सर्जरी में टालमटोल किया। शुक्रवार को 15 दिन बीतने के बाद रोग संबंधित चिकित्सक ने फैक्टर-7 खत्म होने की बात कहकर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। इतने दिन से कोई चिकित्सा नहीं की गई। अब फैक्टर-7 इंजेक्शन खत्म होने की बात कहकर डिस्चार्ज कर दिया है। मरीज दर्द से पिछले कई माह से परेशान है। यहां चिकित्सक स्वयं से ठीक होने की बात कर रहे हैं, जबकि पीजीआई के चिकित्सक ने फैक्टर-7 होने की बात कहकर यहां इलाज के लिए बुलाया था।



वर्जन
पिछले कई दिनों से हीमोफीलिया रोगियों के लिए आवश्यक फैक्टर के इंजेक्शन न होने के कारण हीमोफीलिया के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अधिकारियों को आगाह किया गया है कि यह बहुत जरूरी इंजेक्शन है। इसकी जल्द व्यवस्था की जाए।
- अजय शर्मा, अध्यक्ष, हीमोफीलिया सोसाइटी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed