फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For Bahraich...Servant ran away with Rs 5.70 lakh and scooter of banana trader

Rohtak News: बहराइच के लिए...केला व्यापारी के 5.70 लाख रुपये व स्कूटी लेकर भागा नौकर

Sat, 21 Mar 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
For Bahraich...Servant ran away with Rs 5.70 lakh and scooter of banana trader

विज्ञापन
रोहतक। शहर की नई सब्जी मंडी के केला व्यापारी हिमेश को चकमा देकर नौकर यूपी के बहराइच निवासी राजू उर्फ राजकुमार 18 मार्च को 5.70 लाख रुपये व स्कूटी लेकर भाग गया। पीड़ित व्यापारी ने शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वारदात से व्यापारियों में रोष और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।
व्यापारी हितेश ने शिकायत दी है कि वह गढ़ी मोहल्ले का रहने वाला है। नई सब्जी मंडी में किशन लाल रामरंग के नाम से उनकी फर्म है। वह केले का कारोबार करते हैं। दुकान पर यूपी के बहराइच जिले के गांव बटनिया निवासी राजू उर्फ राजकुमार को नौकरी पर रखा हुआ था।
विज्ञापन

18 मार्च को उन्होंने गल्ले से 5.70 लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए निकाले और स्कूटी में रख दिए। उन्होंने जब राशि रखी तो उस समय नौकर राजू भी मौजूद था। जैसे ही वह बैंक के लिए जाने लगे तो ग्राहक आ गया। वह ग्राहक से बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी राजू ने कहा कि वह स्कूटी लेकर खाना खाने जा रहा है। उन्होंने राजू को चाबी दे दी। काफी देर तक जब राजू वापस नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने परिवार के लोगों को अवगत कराया। सभी ने राजू को इधर-उधर तलाश किया लेकिन पता नहीं लग सका। आरोपी उनकी स्कूटी व नकदी लेकर भागा है। उसे तलाश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed