फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For 11 days people were forced to go round the offices

Rohtak News: 11 दिन से लोग दफ्तरों में चक्कर काटने को मजबूर

Sun, 16 Jul 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
For 11 days people were forced to go round the offices
रोहतक। लिपिक वर्ग अपनी मांगों को लेकर पिछले 11 दिन से हड़ताल पर डटा हुआ है। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन शनिवार को लिपिकों ने काले कपड़े पहनकर अपनी मांगों के लिए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इधर, लोग 11 दिन से काम करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सभी ने नींबू मिर्च लेकर सरकार पर जो लिपिकों की जायज मांग पूरी न करने की काली नजर लगी हुई है उसको उतारने का काम किया। जिला प्रधान सुभाष पांचाल ने बताया की सभी लिपिकों ने काले कपड़े पहनकर अपना रोष जताया है। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के साथ न होकर सिस्टम के विरुद्ध है। अभी तक चाहे जितनी भी सरकारें आई है सभी ने लिपिक वर्ग के साथ कुठाराघात व शोषण ही किया है। अब हम मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि हमारी 35400 की जायज मांग को पूरा किया जाए। लिपिक बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हड़ताल पर रहते हुए जनता की सेवा करते रहेंगे। लिपिक वर्ग आमजन के कार्यों को विलंब करके बिल्कुल खुश नहीं है। जनता के नाम संदेश भेजते हुए बताया की अगर सरकार उनकी मांग को मान लेती है तो वो दिन रात एक करके जल्द से जल्द जनता की सभी समस्याओं का निपटारा करने में पूर्ण सहयोग देंगे।
विज्ञापन

इन विभागों के कर्मचारी रहे शामिल
जिला उपायुक्त, तहसील, पंचायत विभाग, जिला खजाना, फूड एंड सप्लाई, जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, ब्लाॅक एजुकेशन ऑफिस, हुडा, अर्बन स्टेट, बीएंडआर, पब्लिक हेल्थ, ट्रेजरी, रोजगार कार्यालय, रोडवेज, नगर निगम, एक्साइज, पंडित नेकीराम काॅलेज, सिंचाई विभाग, गवर्नमेंट काॅलेज जसिया, महिला काॅलेज, एमडीयू व अन्य विभागों के लिपिक हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed