फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Folk dance added color to the ceremony

Rohtak News: लोक नृत्य से समारोह में जमाया रंग

Sun, 26 Nov 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Folk dance added color to the ceremony
रोहतक। मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में शनिवार को वार्षिक दिवस सर्ज 2023 का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व एसडीएम राकेश कुमार उपस्थित रहे। नाटक के माध्यम से 60 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया। साथ में छात्रों ने नए- पुराने गानों पर नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य, गायन व मीमिक्री की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरियाणवी लोक नृत्य रहा, जो प्रदेश संस्कृति को बढ़ावा देता है। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने नवीनतम तकनीकों के साथ तकनीकी शिक्षा प्रदान करके समाज के उत्थान के लिए जाट एजुकेशन सोसायटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में एसडीएम राकेश कुमार ने छात्रों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। साथ ही आने वाले युग में तकनीकी शिक्षा के फायदे बताए। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने सभी मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में संस्थान के निदेशक डॉ. नवनीत अहलावत ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed