फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five trolleys of puja and other materials were stopped from flowing into the canals.

Rohtak News: पांच ट्राॅली पूजन व अन्य सामग्री नहरों में प्रवाहित होने से रोकी

Sun, 29 Mar 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Five trolleys of puja and other materials were stopped from flowing into the canals.
26-रोहतक के दिल्ली बाईपास ​​स्थित नहरों के पुलों पर मौजूद सुनो नहरों की पुकार मिशन के सदस्य व स - फोटो : Archive
रोहतक। नहरों के जल की शुद्धता व स्वच्छता के लिए नवरात्र के सप्तमी, अष्टमी व नवमी को सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम व सिंचाई विभाग ने 40 घंटे अधिक समय तक लोगों को जागरूक किया। सदस्यों ने नहरों के पुलों पर खड़े होकर पांच ट्राॅली पूजन व अन्य सामग्री पानी में प्रवाहित होने से रोकी। शहर के साथ लगती बीएसबी व जेएलएन नहरों के पुलों पर श्रद्धालुओं की ओर से सौंपी गई धार्मिक व अन्य सामग्री का सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम सदस्यों ने शनिवार काे विधि विधान व मंत्र उच्चारण के साथ भूमि विसर्जन किया। मिशन के संस्थापक डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह नवरात्र में पूजन सामग्री, धार्मिक मूर्तियां, तस्वीर व बड़ी मात्रा में प्लास्टिक को नहरों के पानी में जाने से बचाया गया। जेएलएन फीडर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता रामनिवास ने आमजन से अपील की है कि नहरी पानी को प्रदूषित होने से बचाने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लगभग 120 कर्मचारियों ने तीन दिन पानी को प्रदूषित होने से बचाने में सहयोग किया। इस दौरान मिशन सदस्य वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल, ईश्वर दलाल, मुकेश नैनकवाल, अजय हुड्डा, रणबीर मलिक, निर्मल पन्नू आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed