फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five thousand snatched from bank friend at butcher's chowk

कसाई वाले चौक पर बैंक मित्र से पांच हजार छीने

Fri, 08 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five thousand snatched from bank friend at butcher's chowk
रोहतक। शहर के कसाई वाले चौक पर पीएनबी बैंक के सामने बैंक मित्र के साथ दो बाइक सवार युवकों ने झपटमारी का प्रयास किया। एक युवक जहां पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को बैंक मित्र ने काबू कर लिया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की कसाई चौक स्थित ब्रांच के साथ बैंक मित्र के तौर पर कार्य करता है। बैंक के सामने ही ऑफिस खोल रखा है। वीरवार को करीब 11 बजे बाइक पर दो युवक आए। वह अपनी जेब में रखे पांच हजार रुपये निकालकर काउंटर के गल्ले में रख रहा था। तभी एक युवक ने झपट्टा मारकर पांच हजार रुपये छीने और भागने लगा। उसने प्रीत विहार निवासी अमन की मदद से उसे पीछा करके उसे दबोच लिया। तभी दूसरे युवक ने गल्ले से नकदी निकाली और बाइक लेकर भागने लगा। उसने पीछा करके बाइक पकड़ ली। युवक बाइक छोड़कर नकदी सहित फरार हो गया। उसने गल्ले की जांच की तो 25 में से 20 हजार रुपये ही मिले। इस तरह युवक पांच हजार रुपये ले गया। अब पुलिस पकड़े गए युवक संदीप निवासी झज्जर से पूछताछ कर रही है। जबकि फरार युवक का नाम रिंकू उर्फ कालू बताया गया है, जो आरोपी के गांव का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed