फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   five thousand prize criminal Sandeep arrest

पांच हजार के इनामी मोस्टवांटेड संदीप उर्फ लंबू गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
five thousand prize criminal Sandeep arrest
रोहतक। छह वारदात में फरार पांच हजार का इनामी मोस्ट वांटेड संदीप उर्फ लंबू निवासी गांव रिटौली को सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबू हत्या प्रयास, पुलिस मुठभेड़ व लूट की 6 वारदात में फरार चल रहा था। संदीप पर जिला पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ है। आरोपी से गत दिनों गांव बहु अकबरपुर स्थित शराब ठेके पर हुई लूट की वारदात का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं लगातार कई बड़े मामलों के खुलासे करने पर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने सीआईए-2 टीम को बधाई दी और जल्द ही टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र से सम्मानित करने की बात कही है। उप पुलिस अधीक्षक सांपला नरेंद्र कादयान ने बताया कि वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत अगस्त में चार अति वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया था। शनिवार को सीआईए-2 प्रभारी एसआई नरेश कुमार को सूचना मिली थी कि अति वांछित अपराधी संदीप लाखनमाजरा एरिया में छुपा हुआ है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई जयवीर के नेतृत्व में सीआईए-2 टीम का गठन किया। टीम ने लाखनमाजरा में नहर के पास से मोस्ट वांटेड संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले 6 माह में हत्या प्रयास की 4 वारदात के अलावा एक पुलिस मुठभेड़ व एक शराब ठेका को लूटने की वारदात को भी अंजाम दिया है। आरोपी को चोरी के मामलों में 7 साल की सजा हो चुकी है, जिसमें आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदात का हुआ खुलासा-
1. 17 मार्च की रात को आरोपी ने अपने साथियों के साथ राजवीर उर्फ चौटाला निवासी गांव सुंडाना को घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। आरोपी फायर करते हुए मौके से फरार हुए व रास्ते में देववीर देबल की दुकान में घुसकर भी फायर किया था। 2. 10 मई की रात को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव कबुलपुर में जगबीर के खेत में बैठकर शराब का सेवन किया और उसके बाद खेतों में कर्मबीर निवासी कबुलपुर व उसके साथियों के साथ मारपीट करते हुए कर्मबीर को गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

3. 21-22 मई की रात को आरोपी व उसके साथियों के साथ सीआईए-2 टीम की आउटर बाइपास पर मुठभेड़ हुई थी। वारदात में दोनों तरफ से फायरिंग हुई। सीआईए-2 टीम ने तब दो मनोज उर्फ सुंडा व रवि उर्फ खड्डू को मौके से काबू किया, जिनके पैर में गोली लगी थी। वहीं संदीप अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।
4. 31 अगस्त की शाम के समय आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर गांव बहु अकबरपुर स्थित शराब के ठेका से हथियार के बल पर 75 हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed