{"_id":"6825447928d24917e3018197","slug":"five-people-died-due-to-poisonous-gas-from-sewer-and-septic-tank-in-rohtak-and-faridabad-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana : रोहतक और फरीदाबाद में सीवर और सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से गई पांच की जान, दम घुटने से हुए हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana : रोहतक और फरीदाबाद में सीवर और सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से गई पांच की जान, दम घुटने से हुए हादसे
Thu, 15 May 2025 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 07:04 AM IST
सार
बुधवार सुबह शौचालय जाम होने पर बेटे दीपक ने सीवर का ढक्कन खोलकर देखा तो गैस चढ़ने से वह बेहोश होकर मैनहोल में गिर गया। उसे बचाने में पहले दूसरा बेटा लक्ष्मण फिर महाबीर मैनहोल में उतरे और दोनों भी बेहाेश हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रोहतक में आईएमटी क्षेत्र के बोहर माजरा में बुधवार सुबह सीवर की जहरीली गैस चढ़ने से दो भाई और पूर्व सूबेदार पिता की सीवर के मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। मूलरूप से झज्जर के खरमाण गांव के महाबीर सिंह (66) रोहतक के माजरा गांव में मकान बनाकर रहते थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह शौचालय जाम होने पर बेटे दीपक ने सीवर का ढक्कन खोलकर देखा तो गैस चढ़ने से वह बेहोश होकर मैनहोल में गिर गया। उसे बचाने में पहले दूसरा बेटा लक्ष्मण फिर महाबीर मैनहोल में उतरे और दोनों भी बेहाेश हो गए। एएसपी रोहतक वाईवीआर शशी शेखर ने बताया कि पत्नी के शोर मचाने पर फायर बिग्रेड ने तीनों को निकाला तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
फरीदाबाद में हादसा
सेक्टर-58 थाना एरिया के सीकरी गांव में बुधवार को घर में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सफाईकर्मी 30 साल का आनंद है, जबकि उसे बचाने नीचे उतरे 47 साल के मकान मालिक मुकेश की भी जान चली गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गांव सीकरी के हरिजन मोहल्ला में यह हादसा बुधवार दोपहर बाद लगभग 4 बजे हुआ। यहां रहने वाले मुकेश ने अपने मकान में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए रवि व आनंद को बुलाया। दोनों ने पाइप डालकर टैंकर खाली कर दिया। नीचे जमा कीचड़ निकालने के लिए रवि व आनंद बाल्टी लेकर सीढ़ी के सहारे टैंक में उतरे।
रवि के अनुसार, नीचे उतरने के कुछ सेकेंड में दम घुटने लगा तो वह और आनंद बाहर आने लगे। रवि निकल गया जबकि आनंद वहीं गिर गया। यह देखकर मकान मालिक मुकेश उसे बचाने नीचे उतरे लेकिन वह भी बेहोश हो गए। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।