{"_id":"605252168ebc3ec4ab1a6884","slug":"five-new-corona-infected-including-two-female-doctors-found-rohtak-news-rtk6003881123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिला डॉक्टर समेत पांच नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिला डॉक्टर समेत पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
सामन्य अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाता युवक। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को दो महिला डॉक्टर समेत पांच नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 12361 हो गई है और रिकवरी करने वालों की संख्या 12156 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग नए संक्रमितों के क्लोज कांटेक्ट तलाश कर उनकी जांच करवा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का असर बढ़ रहा है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 45 हो गई है। इसमें से छह मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 39 मरीज घर पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। बुधवार को विभाग ने 688 लोगों के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। गौरतलब है कि जिले में 292965 लोगों की स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग कर चुका है। जिले में 4.21 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है और 98.34 प्रतिशत रिकवरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर तीन हाउसिंग बोर्ड में बैंक कर्मचारी, सराय मोहल्ला की गृहिणी, सेक्टर दो की दो महिला डॉक्टर व सैनीपुरा का सरकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमण का शिकार मिले हैं।
21488 ने लगवाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में 21488 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए कोवैक्सीन व कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध है। बुधवार को 417 को पहली व 16 को दूसरी कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
21488 ने लगवाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में 21488 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए कोवैक्सीन व कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध है। बुधवार को 417 को पहली व 16 को दूसरी कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन