फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five more dengue patients found, figure reaches 95

Rohtak News: डेंगू के पांच रोगी और मिले, आंकड़ा 95 पहुंचा

Thu, 31 Oct 2024 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Five more dengue patients found, figure reaches 95
रोहतक। मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में बुधवार को डेंगू के पांच केस और मिले। इसके साथ ही डेंगू का आंकड़ा 95 पहुंच गया है। मलेरिया चार व चिकनगुनिया एक पर ही थमा है।
विज्ञापन

डेंगू का खौफ बना हुआ है। जिले में बुधवार को मिले पांच नए केसों ने खतरा और बढ़ा दिया है। विभाग ने दिन भर में 133 मरीजों के सेंपल जांच के लिए भेजे हैं। अब तक विभाग 3261 सेंपल ले चुका है। इस माह में डेंगू के सबसे अधिक 64 केस मिल हैं। बुधवार को टिटोली, सुंडाना, सेक्टर तीन, घडोठी, लाढौत रोड पर एक-एक की पुष्टि हुई है। इन जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत फोगिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद्र आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर अलर्ट है। लोगों को जागरूक बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही लार्वा विरोधी गतिविधियों का भी आयोजन जारी है। इसके तहत बुधवार को 38 जगह लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। लोगों को लार्वा नहीं पनपने देने की जानकारी भी दी जा रही है। जिले में डेंगू के 95 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed