फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   five died in accident in rohtak

सड़क हादसों में जीजा-साले समेत पांच की मौत

Sun, 29 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 29 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
five died in accident in rohtak
सदर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दो दर्दनाक सड़क हादसों में पांच लोगों
विज्ञापन
की मौत हो गई। जसिया रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क पर खड़े ट्राले में कार जा घुसी। हादसे में कार सवार जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मकड़ौली टोल के पास साइड मांगने के दौरान एक ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। हादसे में ढाबे पर काम करने वाले सोनीपत के तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया और तीन घायल हो गए। सभी घायलों को पीजीआई और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैथल के सेक्टर-19 निवासी सतप्रकाश मक्कड़ अपने साले करनाल के सेक्टर-6 निवासी संजीव सिकरी के साथ जयपुर से शादी समारोह में शिरकत के बाद कार से करनाल लौट रहे थे। कार सजीव चला रहा था। गोहाना रोड स्थित जसिया रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क के दाई ओर एक ट्राला खड़ा था।

ट्राला खराब होने के कारण पार्किंग लाइट भी नहीं जल रही थी। इसके साथ ही सड़क पर बेरिकेट्स भी नहीं लगे थे। तड़के करीब चार बजे ओवरब्रिज पर चढ़ते वक्त संजीव को अंधेरे में खड़ा ट्राला नजर ही नहीं आया और रफ्तार भरती कार ट्राले में जा घुसी। कार की गति अधिक होने के कारण उसका अगला हिस्सा ट्राले में समा गया। हादसे में 35 वर्षीय संजीव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 टक्कर की आवाज सुनकर जमा हुए लोगों ने 48 वर्षीय सतप्रकाश मक्कड़ को रोहतक में भर्ती करवाया। लेकिन उपचार के दौरान सतप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सतप्रकाश कुरुक्षेत्र के पेहवा में एक एकेडमी में प्रधानाचार्य थे। उनका साले संजीव की करनाल में मास्टरमाइंड के नाम से किताबों की दुकान है। सतप्रकाश अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जयपुर में अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। पुलिस ने ट्राला चालक को हिरासत में ले लिया है।

मांगी साइड मिली मौत
मकड़ौली टोल प्लाजा के पास हुए दूसरे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ तीन अन्य घायल हो गए। घायल प्रदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अन्य साथियोें के साथ शीला बाईपास स्थित एक बैैंक्वेट हाल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

समारोह खत्म होने के बाद सभी एक कार से वापस घर सोनीपत के नांगल खुर्द जा रहे थे। कार संजय चला रहा था। गोहाना रोड पर मकड़ौली टोल प्लाजा के नजदीक कार आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की मदद से कार सवारों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। हादसे में नांगल खुर्द निवासी 45 वर्षीय जयभगवान, 35 वर्षीय राकेश और 40 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गई।

 जयभगवान मूल रूप उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और राकेश हाथरस के केशवपुर का रहने वाला है। दुर्घटना में संजय, अनिल और प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले पीजीआई में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed