फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five accused of cheating women on the pretext of loans at cheap rates on 5-day remand

सस्ती दरों पर लोन का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने के पांच आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

Thu, 23 Sep 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Five accused of cheating women on the pretext of loans at cheap rates on 5-day remand
पुलिस की टीम ने धन फाइनेंस कंपनी की ओर से सस्ती दरों पर महिलाओं को लोन देने का प्रलोभन देकर धोखे से रुपये हड़पने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंपनी के इन आरोपी कर्मचारियों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन

सुखपुरा चौकी प्रभारी सन्नी ने मामले की जांच करते हुए 21 सितंबर को छापामार अभियान चलाया। इसके तहत धोखे से रुपये हड़पने वाली कंपनी के कर्मचारी उत्तर प्रदेश के सालेपुर निवासी राजू, जैन, सचिन, अजय व सहारनुपर निवासी राजबीर को कैथल से गिरफ्तार किया गया। सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि 6 जुलाई को बहुअकबरपुर निवासी सरोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसकी जांच में सामने आया कि जून माह में धन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बहु अकबरपुर गए थे। कंपनी के कर्मचारियों ने एक लाख रुपये का लोन सस्ती दरों पर देने की बात कहकर लोगों को अपने झांसे में लिया। बैंक कॉलोनी में कंपनी का कार्यालय होने की जानकारी दी गई। कंपनी के कर्मचारियों ने सरोज व उसके पड़ोस में रहने वाली करीब छह महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर सभी से 3500 रुपये, आईडी व आधार कार्ड की फोटो कॉपी मांगी। महिलाओं ने भी 29 जून को बैंक कॉलोनी पहुंचकर अपनी आईडी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी व 3500 रुपये कंपनी के कर्मचारियों को दे दिए। कर्मचारियों ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि शाम तक आप सभी के खाते में लोन की राशि भेज दी जाएगी। किसी के खाते में रुपये नहीं आए तो अगले दिन महिलाएं फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पहुंची। जहां कार्यालय के गेट पर ताला गला मिला और कर्मचारी भी नहीं मिले। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed