फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five accused arrested in Kabulpur Rambir murder case, last rites of old man performed

Rohtak News: कबूलपुर रामबीर हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग का हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 22 Jul 2024 06:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in Kabulpur Rambir murder case, last rites of old man performed
21सीटीके28....रमबीर का फाइल फोटो।
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुबूलपुर गांव में रामबीर हत्याकांड में पुलिस ने काफी उठा-पटक के बाद रविवार दोपहर तक पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही परिजनों ने रामबीर का अंतिम संस्कार किया। उनका कहना है कि दो दिन में अन्य आरोपी गिरफ्तार न किए तो थाने पर धरना देंगे। गांव में एहतियात के तौर पर दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार रात को मारपीट से विवाद का सिलसिला शुरू हुआ था। इसमें हत्यारोपियों ने पीट-पीटकर रामबीर की हत्या कर दी थी। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी परिजन अड़े रहे। शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने बिजे, नरेश, लाला और राहुल समेत पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद परिजकों ने शाम को रामबीर का अंतिम संस्कार किया। उधर, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस तैनात रही। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

उंगली कटी हुई मिली और पेट में चाकू के भी पाए निशान
रामबीर के भाई विनोद ने बताया कि हत्यारों ने चाकू से भी हमला किया था। इस दौरान उन्होंने बचाव के लिए हाथ आगे बढ़ाया था तो उनकी एक उंगली कट गई, जबकि पेट में चाकू के निशान भी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों की हो गिरफ्तारी, नहीं तो थाने पर देंगे धरना
पीड़ित परिजनों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि सभी आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार नहीं किया तो थाने पर धरना दिया जाएगा। जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी यह धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed