{"_id":"57cb038c4f1c1b8f292cb618","slug":"first-were-beating-chest-minister-vij-former-cm-hudda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पीट रहे थे छाती, अब क्यों पीछा छुड़ा रहे हुड्डा : विज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पीट रहे थे छाती, अब क्यों पीछा छुड़ा रहे हुड्डा : विज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 04 Sep 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले दो साल से छाती पीट रहे थे कि किसी भी एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार हैं। अब एजेंसी जांच कर रही है तो पीछा क्यों छुड़ा रहे हैं? उन्हें तो जांच एजेंसी का स्वागत करना चाहिए कि उनकी मांग पूरी हो रही है।
शनिवार शाम को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आरोप लगा रहे हैं कि राजनीतिक द्वेष की भावना से भाजपा जांच करा रही है। जबकि यदि भाजपा को राजनीति द्वेष ही करना होता तो सरकार के पास बहुत पुलिस फोर्स है।
अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी होती, लेकिन सरकार राजनीतिक नहीं, बल्कि जांच एजेंसी निष्पक्ष तौर पर अपना काम कर रही है। अगर पूर्व मुख्यमंत्री पाक साफ हैं तो वह किसी भी जांच से क्यों डर रहे हैं? जांच में जो भी होगा वह सभी के सामने आ जाएगा।