फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   First were beating chest , minister Vij, former cm hudda

पहले पीट रहे थे छाती, अब क्यों पीछा छुड़ा रहे हुड्डा : विज 

Sun, 04 Sep 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 04 Sep 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
First were beating chest , minister Vij, former cm hudda
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले दो साल से छाती पीट रहे थे कि किसी भी एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार हैं। अब एजेंसी जांच कर रही है तो पीछा क्यों छुड़ा रहे हैं? उन्हें तो जांच एजेंसी का स्वागत करना चाहिए कि उनकी मांग पूरी हो रही है। 
विज्ञापन


शनिवार शाम को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आरोप लगा रहे हैं कि राजनीतिक द्वेष की भावना से भाजपा जांच करा रही है। जबकि यदि भाजपा को राजनीति द्वेष ही करना होता तो सरकार के पास बहुत पुलिस फोर्स है।
विज्ञापन


अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी होती, लेकिन सरकार राजनीतिक नहीं, बल्कि जांच एजेंसी निष्पक्ष तौर पर अपना काम कर रही है। अगर पूर्व मुख्यमंत्री पाक साफ हैं तो वह किसी भी जांच से क्यों डर रहे हैं? जांच में जो भी होगा वह सभी के सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed