{"_id":"695eb84309d307848e08c91b","slug":"first-round-matches-of-the-tennis-championship-rohtak-news-c-197-1-snp1003-147870-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टेनिस चैंपियनशिप के पहले दौर के हुए मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टेनिस चैंपियनशिप के पहले दौर के हुए मुकाबले
Thu, 08 Jan 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि टेनिस (पुरुष) च
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में बुधवार को उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि टेनिस (पुरुष) चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। 11 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की पुरुष टीमें भाग ले रही हैं।
मुख्य अतिथि कुलपति अशोक कुमार व विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी सिद्धार्थ विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कुलपति ने कहा कि टेनिस विश्व के शीर्ष खेलों में शामिल है। इसकी महंगी कोचिंग और उन्नत प्रशिक्षण सुविधाएं देश में लंबे समय से एक चुनौती रही हैं। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। वह भविष्य में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध विश्वस्तरीय टेनिस सुविधाएं, आधुनिक अधोसंरचना एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियां खिलाड़ियों को उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर करेंगी।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेलना उनके जीवन की यात्रा का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण रहा है। आज उसी मंच से युवाओं को संबोधित करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं आत्म विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया।
खेल निदेशक संजय सारस्वत ने कहा कि यह चैंपियनशिप न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है बल्कि आपसी सौहार्द, खेल भावना एवं उत्कृष्टता की संस्कृति को भी सुदृढ़ करेगी। प्र तियोगिता के दौरान रोमांचक एवं उच्चस्तरीय मुकाबलों की अपेक्षा की जा रही है जो खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे। इस दौरान डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चंद्र, कुलसचिव जसविंदर सिंह, वित्त अधिकारी नीलम भी उपस्थित रहे।