{"_id":"648b6dfce98106167a033fa8","slug":"first-aid-training-given-to-mdu-employees-rohtak-news-c-17-roh1020-178459-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू कर्मचारियों को दिया फर्स्ट एड का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू कर्मचारियों को दिया फर्स्ट एड का प्रशिक्षण
विज्ञापन
रोहतक।
यूनिवर्सिटी यूथ रेडक्रॉस की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। इसमें यूआईईटी कांफ्रेंस हॉल में सुरक्षा अधिकारियों, गार्ड और नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों को बेसिक फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया। इसका विषय रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अकसर साझा करो।
प्रो. अंजू धीमान ने कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए आधिकारिक मोबाइल एप की जानकारी दी। इसका उपयोग आपातकालीन स्थितियों में रक्त की आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए किया जा सकता है। कर्मचारियों को स्वयं को रक्तदाता के रूप में पंजीकृत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रक्तदान गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने स्टाफ के सदस्यों के साथ रक्तदान के लाभों को भी साझा किया।
वाईआरसी सलाहकार एमसी धीमान ने जीवन बचाने और समग्र सामाजिक भलाई के लिए विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान के संकल्प का समन्वय किया। उन्होंने कर्मचारियों को बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण और प्रदर्शन दिया जिसमें बैंडेज, सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), जलन, बिजली के झटके, बेहोशी, मिर्गी से निपटने के तरीके, फ्रैक्चर, मोच और तनाव, रक्तस्राव वाले रोगियों को प्राथमिक उपचार देने की जानकारी शामिल थी। सुरक्षा अधिकारी नसीब सिंह धन्यवाद प्रस्ताव दिया। डॉ. आशा शर्मा, डॉ. धीरज खुराना और डॉ. कपिल मल्होत्रा (वाईआरसी काउंसलर) ने कार्यक्रम का समन्वयन किया।