{"_id":"5ded47838ebc3e1bf22c25e8","slug":"firing-between-up-and-hrayana-s-farmer-rohtak-news-rtk5313754158","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना सीमा विवाद : खुर्मपुर के पास यूपी के किसानों ने की फायरिंग, बचाव में खुर्मपुर के किसान ने भी दागी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना सीमा विवाद : खुर्मपुर के पास यूपी के किसानों ने की फायरिंग, बचाव में खुर्मपुर के किसान ने भी दागी गोलियां
विज्ञापन
खुर्मपुर के पास यूपी के किसानों द्वारा फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली (सोनीपत)। प्रशासन ने जिस जमीन को उत्तरप्रदेश के किसानों से कब्जामुक्त कराकर खुर्मपुर के किसानों को कब्जा दिलाया, उस जमीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। खुर्मपुर के किसान रविवार सुबह खेतों में गेहूं की बिजाई करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने उत्तरप्रदेश की तरफ से आए लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है उनका आरोप है कि दर्जनभर हथियार युवकों ने दो गुट बनाकर फायरिंग की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अभी किसानों ने फायरिंग की शिकायत नहीं दी है।
गांव खुर्मपुर की 25 एकड़ जमीन पर उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों ने कब्जा किया हुआ था। उस जमीन की गिरदावारी खुर्मपुर के रहने वाले गंगाराम नंबरदार, हरपाल चौहान, अमन चौहान, नरेंद्र चौहान, राजपाल चौहान, अजीत चौहान, राजकुमार चौहान के नाम हैं। करीब छह साल से उत्तरप्रदेश के किसानों ने उस जमीन पर कब्जा कर रखा था। गांव के किसानों की तरफ से डीसी डॉ. अंशज सिंह को शिकायत मिलने के बाद 21 नवंबर को पुलिस बल के साथ जाकर अधिकारियों ने उसे कब्जा मुक्त कराया था और उसपर खुर्मपुर के किसानों का कब्जा दिलाया गया था। किसान राजकुमार, मनोज, मन सिंह का कहना है कि कब्जा मिलने के बाद रविवार को वे जमीन पर गेहूं की बिजाई करने गए थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान दर्जनभर हथियार बंद लोग आए और दो तरफ से उन पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने भी अपने बचाव में फायरिंग की। साथ ही इसकी सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। किसानों का आरोप है कि इससे पहले भी 26 नवंबर को बागपत के किसानों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर रखा है।
किसान बोले क्षेत्र में बने स्थायी चौकी
खुर्मपुर के किसानों ने उत्तरप्रदेश के लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थायी चौकी बनाई जाए, जिससे खेतों में काम करते समय किसानों को पुलिस की सुरक्षा प्राप्त हो सके। किसानों ने बताया कि रविवार को उत्तरप्रदेश की तरफ से आए लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। किसानों ने बताया कि उत्तरप्रदेश के लोगों के पास हथियारों के साथ-साथ लाठी-डंडे भी थे। बाद में वे भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस बल मौके पर पहुंचा, सुरक्षा का दिया आश्वासन
खुर्मपुर के किसानों ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी तो कुंडली थाना प्रभारी रवींद्र कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की गहनता से जांच की। हालांकि तब तक उत्तर प्रदेश के किसान मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी हर हाल में सुरक्षा की जाएगी।