फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Firefighters continue strike for fifth day

Rohtak News: पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे अग्निशमन कर्मचारी

Mon, 13 Apr 2026 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Firefighters continue strike for fifth day
महम में धरना देते दमकल कर्मी। स्रोत कर्मचारी
महम। स्थानीय फायर स्टेशन पर लगातार पाचवें दिन भी अग्निशमन कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताल का संचालन महम दमकल केंद्र के प्रधान सोमबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारी 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में आगजनी में राहत और बचाव कार्य करते हुए बलिदान देने वाले फायर कर्मियों भवीचंद्र शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी भी दी जाए।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान राजेंद्र डाबला ने कहा कि सरकार अग्निशमन के कर्मचारियों के साथ बुरा बर्ताव कर रही है। सूरजकुंड मेले में झूला टूटने पर हादसे में शिकार हुए पुलिस कर्मी को सरकार द्वारा शहीद का दर्जा देने के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भवीचंद्र शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए। यदि सरकार ने कर्मचारियों की यह मांग नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए बढ़ा दी जाएगी।
कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांग की है की अग्निशमन विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर 5,000 प्रत्येक माह वेतन के साथ जोखिम भत्ता का लाभ दिया जाए। सभी कर्मचारियों को कैशलेश मेडिकल का लाभ दिया जाए।

मुख्य वक्ता के रूप में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान शीलू राम मौजूद रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ महम की प्रधान बबीता ने हड़ताल में पूर्ण समर्थन देने की बात कही है। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी ,फायर के कर्मचारी ड्राइवर सतीश ड्राइवर सुनील फायरमैन नीरज प्रदीप संदीप नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed