फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire on police team, police personnel narrowly escaped, four arrested

Rohtak News: पुलिस टीम पर फायर, बाल-बाल बचे पुलिस कर्मी, चार दबोचे

Sun, 14 Apr 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Fire on police team, police personnel narrowly escaped, four arrested
झज्जर। किलडोद गांव की बणी में वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे चार युवकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायर कर दिया। इसमें पुलिस कर्मी बार-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए चार आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। आरोपियों से मोटरसाइकिल व स्कूटी, दो अवैध हथियार, तीन कारतूस व एक खाली खोल बरामद हुआ। आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि दोनों नाबालिग आरोपियों को अदालत के आदेश अनुसार सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सीआईए झज्जर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चार लड़के हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जो गांव किलडोद की बणी (जंगली एरिया) में बैठे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम किलडोद गांव की बनी में पहुंची तो रोड से काफी अंदर की तरफ एक मोटरसाइकिल व स्कूटी दिखाई दी। पुलिस टीम ने आगे बढ़कर देखा तो चार नौजवान लड़के बैठे दिखाई दिए। लड़के पुलिस पार्टी को अपनी तरफ आता देखकर भागने लगे। एक लड़के ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्टल से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इससे पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों को काबू कर लिया। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय उर्फ भूरु निवासी जैतपुर व केशव निवासी सिलानी गेट झज्जर के तौर पर की गई। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल बरामद की। पूछने पर आरोपी पुलिस को गलत बात बताते रहे। बाद में पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह स्कूटी दिल्ली से चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed