फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire broke out in a parked truck, driver sleeping inside was burnt alive, body found stuck to the steering

Rohtak News: खड़े ट्रक में लगी आग, अंदर सो रहा चालक जिंदा जला

Sun, 16 Mar 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a parked truck, driver sleeping inside was burnt alive, body found stuck to the steering
महम के नेशनल हाईवे नंबर 9 पर वीरवार-शुक्रवार रात आग की लपटों से ​घिरा ट्रक। संवाद
नेशनल हाईवे नंबर 9 पर वीरवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 3 बजे एक खड़े ट्रक में आग लग गई। इससे उसके अंदर सो रहे चालक की जलने से मौत हो गई। उसका शव स्टीयरिंग से चिपका मिला है।
विज्ञापन

उसकी पहचान कुलदीप (56) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी हास नं 134 पोस्ट ऑफिस वाली गली वार्ड तीन दोराहा, लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक रोहतक में सामान खाली कर पंजाब जा रहा था। चालक ने महम के बहलबा मोड़ के नजदीक एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर दिया। कंडक्टर ढाबे पर सो गया, जबकि चालक ट्रक के अंदर सो गया।
विज्ञापन

युवक की भाभी हरविंदर कौर ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि मच्छरों से बचने के लिए रातभर जलने वाली अगरबत्ती जलाई थी। अंदेशा है कि गहरी नींद में अगरबत्ती को पैर लगने से वह गिर गई, जिससे ट्रक ने आग पकड़ ली। आग लगने के बाद ढाबे के मालिक ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। चालक का शव ट्रक में स्टीयरिंग से चिपका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चालक के शव को महम के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed