फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire broke out at five places including two warehouses, goods worth thousands burnt to ashes

Rohtak News: दो गोदाम सहित पांच जगहों पर लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

Sat, 02 Nov 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at five places including two warehouses, goods worth thousands burnt to ashes
झज्जर। शहर के एक गोदाम में लगी आग के बाद जला सामान। स्त्रोत- फायर विभाग
झज्जर। दीपावली की रात को शार्ट सर्किट व अज्ञात कारणों के चलते दो गोदाम सहित पांच जगहों पर आग लग गई। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रमेश गैस एजेंसी से बहादुरगढ़ रोड की तरफ वीरवार रात को अग्रवाल सेल्स के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। वहां पर काफी संख्या में टाइल की पेटियां पड़ी हुई थी। आग लगने से लगभग 25 से 30 पेटियां जल गई। मालिक रोहित ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं धर्म मार्केट स्थित अंडे के गोदाम में भी शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे गोदाम में रखे अंडे की खाली पेटियां जल गई। इसके अलावा 15 फीट बिजली के तार भी जल गए। मालिक अनिल कुमार ने बताया कि गोदाम में काफी सामान पड़ी हुआ था, लेकिन तुरंत आग पर काबू पाने के चलते बाकी सामान जलने से बच गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हसनपुर गांव में एक एकड़ में बाजरे की पुली जलकर राख हो गई। खेत मालिक राहुल ने बताया कि वीरवार रात को खेत में बाजरा की पुली में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर रईया गांव में भी पुली में आग लग गई थी। आसपास के खेत मालिकों ने आग पर काबू पाया। वहीं शहर में डाकखाने हुई, जहां कूड़े में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी। आग की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दुकानदारों ने भी पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed